ईरान के उप विदेशमंत्री ने क्षेत्रीय परिवर्तन के संबंध में तुर्की की नीति में बदलाव को जरूरी बताया है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान के उप विदेश मंत्री इब्राहिम रहीमपूर ने जमहूरी इस्लामी अख़बार के साथ बातचीत में कहा कि तुर्की सरकार, अंतर-राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मांगों और इच्छाओं के विपरीत अमल कर रही है इसलिए उसे अपने रुख में बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दाइश की कार्यवाहियां, क्षेत्र में अस्थिरता का कारण बनी हैं और इस समस्या से तुर्की भी प्रभावित हो रहा है और तुर्की को यह जान लेना चाहिए कि दाइश को इस्तेमाल करने से वह अपने लक्ष्यों तक नहीं पहुंच सकता है।
ईरान के उप विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान और तुर्की के सम्बंध सुधर रहे हैं लेकिन इस तरह की समस्याओं से दोनों देशों के संबंध प्रभावित होँगे। उन्होंने कहा कि ईरान के संबंध अपने पूर्वी पड़ोसी देशों अफगानिस्तान और पाकिस्तान के साथ भी उन्नति पा रहे हैं।
इब्राहिम रहीमपूर ने कहा कि ईरान के साथ जिनेवा समझौते और कुछ प्रतिबंध पेंडिंग में डाले जाने के बाद से भारत ने अपने वादों पर बखूबी अमल किया है और इस समय ईरान और भारत के बीच बैंकिंग और पैसे के मुद्दे बखूबी अंजाम पा रहे हैं और भारत अपनी किस्ते अदा कर रहा है।
16 दिसंबर 2014 - 12:00
समाचार कोड: 658685
ईरान के उप विदेशमंत्री ने क्षेत्रीय परिवर्तन के संबंध में तुर्की की नीति में बदलाव को जरूरी बताया है।